हजारीबाग SDO के हजारीबाग और गिरिडीह स्थित ठिकानों पर ACB की रेड

Crime

हजारीबाग SDO के हजारीबाग और गिरिडीह स्थित ठिकानों पर ACB की रेड

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता  

रांची: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार की सुबह ACB की टीम ने हजारीबाग SDO शैलेश सिन्हा और एजी ऑफिस के कर्मी समेत कई अन्य लोगों के ठिकानों पर छापा मारा है। ACB की टीम हजारीबाग में शैलेश सिन्हा के आवास पर तलाशी ले रही है। इसके साथ ही गिरिडीह के शास्त्री नगर मुहल्ले स्थित उनके घर पर भी ACB की टीम छापेमारी कर रही है।

ACB की इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए DGP अनुराग गुप्ता ने बताया कि हजारीबाग SDO के घर पर छापेमारी की जा रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

गिरिडीह में भी ACB की टीम कर रही छापेमारी

गिरिडीह के शास्त्री नगर में भी ACB की टीम ने सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी उदय शंकर प्रसाद और उनके पुत्र रिंकू सिन्हा के आवास पर छापेमारी की है। रिंकू सिन्हा एक मार्बल कारोबारी हैं। उदय शंकर प्रसाद के तीन पुत्र सरकारी विभागों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जिनमें शैलेश कुमार हजारीबाग SDO, विकास कुमार सिन्हा एजी ऑफिस रांची में, और नीलेश कुमार एक्साइज विभाग साहिबगंज में पदस्थापित हैं।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ACB की टीम किस विशेष मामले को लेकर छापेमारी कर रही है, लेकिन जांच चल रही है।

Related Post