फर्रुखाबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दो लड़कियों की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव

Crime

फर्रुखाबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दो लड़कियों की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

यूपी:फर्रुखाबाद जनपद में कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर गई दो लड़कियों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के बाग में फांसी पर लटके मिले। दोनों लड़कियां, जिनकी उम्र 18 और 15 साल थी, मंदिर जाने के बाद घर वापस नहीं लौटीं। जब देर रात तक वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान दोनों लड़कियों के शव गांव के बाहर स्थित आम के बाग में फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए।

इस घटना ने परिवार में कोहराम मचा दिया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। फर्रुखाबाद के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दोनों लड़कियां सहेलियां थीं और उन्होंने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाई थी। प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि लड़कियों ने आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस ने मौके से एक फोन और सिम कार्ड बरामद किया है। परिवार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है और पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घटना क्यों हुई।

Related Post