बोकारो में शकर रवानी हत्याकांड का खुलासा ,मुख्य अभियुक्त सहित 05 हुए गिरफ्तार

Crime

बोकारो में शकर रवानी हत्याकांड का खुलासा ,मुख्य अभियुक्त सहित 05 हुए गिरफ्तार

बोकारो :18 जुलाई को  शहर के सेक्टर - 09 में दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में हुई शंकर रवानी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त राजू दुबे सहित 05 को गिरफ्तार कर बोकारो  पुलिस ने जेल भेज दिया।हरला थाना में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोकारो एस पी पूज्य प्रकाश ने यह जानकारी दी। प्रेस को बताते हुए एसपी पूज्य प्रकाश ने कहा कि इस हत्या के बाद सिटी डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में एक एस आई टी का गठन की गया था। पुलिस टीम ने इस कांड के मुख्य षड्यंत्र कर्ता राजू दुबे और अशोक सम्राट को गिरफ्तार किया। इससे यह पता चला कि बोकारो के ऐश पौंड के ठेके के वर्चस्व को लेकर यह साजिश रची गई। राजू दुबे के गांव महुआर के प्रक्षित सिंह उर्फ राजा, श्याम कुमार रवानी और अमित कुमार रवानी ने इस हत्या को अंजाम देने के लिए शंकर की कई दिनों तक रेकी की। उनके इशारे पर 18 जुलाई को शूटरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।एस पी ने बताया कि इस हत्या में शामिल कुछेक और लोगों की तलाश जारी है। गिरफ्तार लोगों के पास से हत्या में इस्तेमाल अपाची मोटर साइकिल, एक स्कॉर्पियो, कई मोबाइल फोन आदि प्राप्त हुए है। पूज्य प्रकाश ने बताया कि राजू दुबे पर बोकारो में 04 अपराधिक मामले, अशोक सम्राट पर भी 04 अपराधिक मामले तो मृतक शंकर पर 06 अपराधिक मामले दर्ज है। वही शंकर रवानी जिला बदर भी था 
एसपी के अनुसार इस टीम में आलोक रंजन के आलावा 21 अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मी शामिल थे। मुख्य रूप से डीएसपी प्रशांत कुमार और अमरेंद्र कुमार  , हरला थाना प्रभारी अनिल कच्छप, बी एस सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास, सेक्टर - 04 थाना प्रभारी संजय कुमार, बालीडीह थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह  और सेक्टर - 12 थाना प्रभारी सुभाष चन्द्र सिंह आदि थे।

Related Post