छुट्‌टी पर सूरत से गांव आ रहे युवक की गला रेतकर हत्या-सुबह सड़क किनारे मिली लाश-पिता ने कहा- रिश्तेदारों से है जमीन का विवाद

Crime

छुट्‌टी पर सूरत से गांव आ रहे युवक की गला रेतकर हत्या ,सुबह सड़क किनारे मिली लाश; पिता ने कहा- रिश्तेदारों से है जमीन का विवाद

 

पलामू।पाटन थानाक्षेत्र के महिंद्रा मोड़ के पास गुरुवार की सुबह एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। युवक बरसैता गांव का रहने वाला था और छुट्‌टी पर सूरत से अपने घर आ रहा था। ऑटो से महिंद्रा मोड़ पर उतरने के बाद ही हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया। मृतक के पिता के अनुसार, उनका अपने कुछ रिश्तेदारों से जमीन का विवाद है।

इधर, घटनास्थल पर पहुंचे SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि युवक की हत्या तीन लोगों ने मिलकर की है। वहीं, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया।

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम।
आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रोड जाम।
मृतक की पहचान कृष्णा दुबे (25) के रूप में की गई। युवक सूरत में हीरा फैक्ट्री में काम करता था। सुबह वह डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद ऑटो पकड़कर महिंद्रा मोड़ पर पहुंचा था। घटना की जानकरी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर मृतक के घर आने की जानकारी किन लोगों को थी। क्या पहले किसी तरह की आपसी रंजिश किसी से थी, जो उसके सूरत से वापस लौटने के पल-पल की जानकारी से वाकिफ था और मौका देखकर उसकी हत्या कर दी।

मृतक का नाबालिक भांजा घटना का चश्मदीद है। उसने बताया कि महिंद्रा मोड़ पर मामा कृष्णा दुबे को लेने बाइक से गया था। तभी एक बाइक पर तीन लोग आए और कृष्णा दुबे पर गोली चला दी। गोली लगने से उसका मामा गिर पड़े। वह भागकर घर गया और लोगों को जानकारी दी। घर वाले पहुंचे तो देखा कि कृष्णा दुबे का धारदार हथियार से गला रेता गया था।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
मृतक के पिता नारद दुबे के अनुसार, रिश्तेदारों के साथ जमीन विवाद था। इसी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया है। इधर, SP चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि युवक सूरत से पटना आया था। पटना से गुरुवार की अहले सुबह डालटेनगंज स्टेशन पहुंचा। वहां से वो ऑटो पकड़कर अपने घर बरसैता जा रहा था। ऑटो ने घर से कुछ दूरी पर युवक को छोड़ा था। वहां से युवक पैदल ही घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुंह बांधे हुए तीन लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।

Related Post