5 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

Crime

*रांची: 5 वर्षीय बच्ची के दुष्कर्म और हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा*

रांची:रांची की पॉक्सो अदालत ने 5 वर्षीय मासूम के दुष्कर्म और हत्या के दोषी सुनील मछुआ को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 30 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

मामला 23 जनवरी 2020 का है, जब सुनील मछुआ ने अपने घरवालों से झगड़े के बाद धारदार हथियार लेकर मासूम बच्ची के माता-पिता को मारने के इरादे से उनके घर पर हमला किया। माता-पिता की सुरक्षा के लिए पड़ोसी के पास जाने के दौरान सुनील ने 5 वर्षीय बच्ची को घर से कुछ दूर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर उसे एक कुएं में फेंक दिया, जिससे बच्ची की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने रांची-टाटा मार्ग को जाम कर दिया था।

Related Post