*धुर्वा में आदिवासी महिला पर डायन होने का आरोप, बेटी ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत*

Crime

*धुर्वा में आदिवासी महिला पर डायन होने का आरोप, बेटी ने दर्ज कराई पुलिस शिकायत*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

*रांची।* धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर मंदिर के पास स्थित चांदनी कोचा बस्ती में एक आदिवासी महिला पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय महिलाओं ने उसे जबरन घर से उठा लिया और ओझा गुनी के पास ले गईं। इस घटना के बाद पीड़िता की बेटी लक्ष्मी ने धुर्वा थाना में सिनी देवी और अन्य महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

लक्ष्मी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे सिनी देवी कुछ अन्य महिलाओं के साथ उनके घर आई और उसकी मां हासनी कुजूर पर डायन होने का आरोप लगाते हुए उसे जबरन अपने साथ ले गईं। सिनी देवी का आरोप है कि पिछले साल 17 नवंबर को उसके बेटे रौशन की मौत हासनी के टोना-टोटका के कारण हुई थी। उसने यह भी दावा किया कि हासनी ने बस्ती के अन्य परिवारों को भी प्रभावित किया है, इसलिए वे उसे ओझा गुनी के पास ले गए ताकि कोई और पीड़ित न हो।

लक्ष्मी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे उसकी मां को वापस घर लाया गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से हासनी और उसकी बेटी लक्ष्मी डरी हुई हैं। पुलिस के वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है ताकि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके।

Related Post