मध्यप्रदेश में फौजी ने भाजपा नेता पर की फायरिंग, सीने में लगी गोली

Crime

मध्यप्रदेश में फौजी ने भाजपा नेता पर की फायरिंग, सीने में लगी गोली

मध्यप्रदेश: महाकाल की नगरी के नाम से प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में BJP नेता पर फायरिंग हुई है। गुरुवार आधी रात को रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया ने BJP नेता प्रकाश यादव को गोली मार दी।गोली BJP नेता के सीने में लगी है।हादसे के बाद तुरंत नेता प्रकाश यादव को निजि अस्पताल में भर्ती कराया गया।वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद से ही रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना नागझिरी थाना क्षेत्र के हामुखेड़ी की है।यहां गुरुवार देर रात करीब 12.45 बजे BJP नेता प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र प्रताप सिंह के बीच विवाद हो गया था।विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची।पुलिस मामले को सुलझा ही रही थी कि इस बीच रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया ने गोली निकालकर फायरिंग कर दी।रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया अपनी लायसेंसी रिवाल्वर साथ लेकर आया था, जिससे उसने फायरिंग की।जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच बच्चों के लिए कुछ विवाद था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी  सुरेंद्र भदौरिया मौके से फरार हो गया।

BJP नेता प्रकाश यादव का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है। डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।बताया जा रहा है कि वे बिल्डर भी हैं।जानकारी के मुताबिक आरोपी गोली मारने के बाद मौके से ऐसे फरार हुआ कि पुलिस उसे पकड़ ही नहीं पाई।हालांकि, पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र भदौरिया बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।वहीं, फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक BJP नेता प्रकाश यादव और रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र भदौरिया के बीच बच्चों के पुराने विवाद को लकर विवाद हो गया था। पुरानी रंजिश के चलते ही आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।

Related Post