*सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान: 5 किलोग्राम IED बरामद और नष्ट*

Crime

*सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान: 5 किलोग्राम IED बरामद और नष्ट*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

चाईबासा: पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के खिलाफ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में एक व्यापक नक्सल विरोधी अभियान शुरू किया है। इस अभियान में चाईबासा पुलिस के साथ कोबरा, झारखंड जगुआर, और सीआरपीएफ की कई बटालियन शामिल हैं।

पिछले कुछ दिनों से नक्सली नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, अनल, अश्विन और उनके साथी सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन नक्सलियों की विध्वंसक गतिविधियों की सूचना के आधार पर छोटानागरा और जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया।

आज सुबह सुरक्षा बलों ने छोटानागरा के वनग्राम बलिबा के जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में एक IED बरामद किया। सुरक्षा बलों के अनुसार, यह 5 किलोग्राम का IED नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाया था। बम निरोधक दस्ते की सहायता से IED को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया।

इसके अलावा, सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के एक अस्थायी कैंप को ध्वस्त कर दिया है, जिसमें लगभग 25-30 लोगों के रुकने की व्यवस्था थी।

सुरक्षा बलों द्वारा यह नक्सल विरोधी अभियान जारी है, और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

Related Post