वन्यजीवों की हत्या कर तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Crime

वन्यजीवों की हत्या कर तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर: वन विभाग ने झारखंड समेत अन्य राज्यों में फैले वन्यजीवों की हत्या कर इसकी तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस गिरोह के तीन लोगों को पलामू से गिरफ्तार किया गया है।

छापामारी और गिरफ्तारी

जमशेदपुर डीएफओ सबा आलम अंसारी के नेतृत्व में यह छापामारी रेंज ऑफिसर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में चलाई गई। इससे पहले भी पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिनके पास से तेंदुए का खाल बरामद किया गया था। उनकी निशान देही पर ही पलामू में छापामारी कर वन विभाग की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी और जुड़ाव

गिरफ्तार लोगों के पास से दोस्त हिरना के सिंह और अन्य वन्य जीवों के शरीर के हिस्से को बरामद किया गया है। यह नेटवर्क पूरे झारखंड में फैला हुआ था, और इनके तार राजस्थान से भी जुड़े हुए हैं। इनके पास से शिकार करने वाले सामानों और अवैध हथियारों को भी जप्त किया गया है।

गिरफ्तार लोग और आगे की कार्रवाई

गिरफ्तार लोगों में जाकिर हुसैन, दिनेश्वर सिंह और विजय यादव शामिल हैं, जो पलामू के रहने वाले हैं। इन तीनों को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अब तक कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। वन विभाग इस गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए देश के कई हिस्सों में छापामारी करने का प्रयास कर रहा है।

Related Post