चुनावी सुधारों के इतिहास में ऐतिहासिक है वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला : संजय सेठ

Politics

चुनावी सुधारों के इतिहास में ऐतिहासिक है वन नेशन वन इलेक्शन का फैसला : संजय सेठ

सभी राजनीतिक दलों को राष्ट्रहित में इस फैसले का समर्थन करना चाहिए।

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची। वन नेशन वन इलेक्शन के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी पर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, इसका स्वागत किया है। केंद्रीय मंत्री ने इस प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए पीएम श्री नरेंद्र मोदी सहित पूरे कैबिनेट को बधाई देते हुए अभिनंदन किया है। श्री सेठ ने कहा कि भारत में चुनावी सुधारों की दिशा में यह अब तक का ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता से अमृत काल में हम नया इतिहास लिखने को तैयार हैं। इस फैसले से देश में कई प्रकार के संसाधनों की बचत होगी। आम जनता को कई मायने में राहत मिलेगी। देश की बड़ी आर्थिक बचत होगी। लगातार लगने वाली आचार संहिता के कारण विकास के कार्य भी प्रभावित नहीं होंगे। मैन पावर की बचत होगी। यह मोदी सरकार का देशवासियों के लिए, देश के हित में लिया गया सकारात्मक कदम सिद्ध होगा। रक्षा राज्य मंत्री ने देश के सभी राजनीतिक दलों से आग्रह किया है किस मुद्दे पर सभी दलों को एक साथ आना चाहिए। देश और राज्यों के विकास के लिए इस फैसले का समर्थन करना चाहिए।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post