कांग्रेस ने जिला पर्यवेक्षक बनाये, एक विधानसभा सीट के लिए मांगे पांच संभावित नाम

Politics

कांग्रेस ने जिला पर्यवेक्षक बनाये, एक विधानसभा सीट के लिए मांगे पांच संभावित नाम

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तलाश कर रही है. कांग्रेस विधानसभा की सभी सीटों के लिए प्रत्याशी के नाम मांगे हैं. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने जिलावार पर्यवेक्षक बनाया है. पार्टी अध्यक्ष ने जिला के अंदर आने वाले सभी विधानसभा सीटों के लिए दावेदारों के नाम मांगे हैं. पर्यवेक्षकों को हर विधानसभा सीट से पांच-पांच संभावित नामों की सूची देने को कहा गया है. प्रदेश अध्यक्ष ने निर्देश दिया है कि आवेदकों का प्रखंड कांग्रेस द्वारा अनुशंसा जरूरी है. सभी पर्यवेक्षक को अपने जिला में पड़ने वाले प्रखंडों में 21 सितंबर तक बैठक आयोजित करने को कहा गया है. इस बैठक में प्रखंड के अग्रणी संगठन, संबंधित प्रखंड के प्रदेश प्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, सांसद, पूर्व सांसद और मंत्री विशेष रूप से बुलाना है. पर्यवेक्षकों को 25 सितंबर तक जिला कांग्रेस की बैठक कर पांच नाम की अनुशंसा प्रदेश कमेटी को भेज देना है. पार्टी ने रांची में शिवकुमार भगत, रांची ग्रामीण में सुरेंद्र यादव, खूंटी में आभा सिन्हा, पश्चिमी सिंहभूम में रमा खलको, सरायकेला खरसावां में रामाश्रय प्रसाद, पूर्वी सिंहभूम में बलजीत सिंह बेदी, बोकारो में अशोक कुमार चौधरी, धनबाद में संजय मुन्नम, गिरिडीह में सुल्तान अहमद देवघर में रवींद्र झा, गोड्डा में अनुकूल मिश्रा, साहिबगंज में उदय लखमानी, पाकुड़ में श्यामल किशोर सिंह, दुमका में राजेंद्र दास, जामताड़ा में फैयाज कैसर, रामगढ़ में सुरेंद्र सिंह हजारीबाग में नरेश वर्मा, कोडरमा में अवधेश कुमार सिंह, चतरा-में विजय यादव, लातेहार में आशिक अंसारी, पलामू में विनय सिन्हा, दीपू गढ़वा में चंद्रशेखर शुक्ला, लोहरदगा में भीम कुमार, गुमला में आलोक कुमार दुबे सिमडेगा में अजय शाहदेव को पर्यवेक्षक बनाया है.

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post