दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे 27 प्रवासी श्रमिकों की हुई सकुशल घर वापसी

various

दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे 27 प्रवासी श्रमिकों की हुई सकुशल घर वापसी,

◆आज सुबह बॉम्बे मेल ट्रेन से सभी पहुंचे पारसनाथ स्टेशन

◆प्रवासी श्रमिकों की सकुशल स्वदेश वापसी पर झारखंड सरकार के मंत्रीगण,  विधायकगण, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

गिरिडीह। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं झारखंड सरकार के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से दक्षिण अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूरों का आज सुबह सकुशल घर वापसी हो गयी है। ये सभी 27 प्रवासी श्रमिक बॉम्बे मेल ट्रेन नंबर 12322 से आज अहले सुबह पारसनाथ स्टेशन पर पहुंचे हैं। उन श्रमिकों के भव्य स्वागत के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन के अधिकारी पारसनाथ स्टेशन पर मौजूद थे।

उन श्रमिकों के सकुशल स्वदेश लौटेने और पारसनाथ स्टेशन में उतरने पर सूबे के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग तथा उद्योग विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग तथा उत्पाद एव मध निषेध विभाग  के मंत्री बैद्यनाथ राम, महिला बाल विकास व सामाजिक सुरक्षा विभाग की मंत्री बेबी देवी,  गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और  गांडेय विधायक, कल्पना मुर्मू सोरेन गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के अलावे श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विभाग के सचिव,  श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवम कौशल विभाग के श्रमायुक्त समेत जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया।


सकुशल अपने राज्य झारखण्ड लौटे सभी श्रमिकों ने राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है। कहा कि मुख्यमंत्री के त्वरित कार्रवाई एवं सतत प्रयास से हमलोग आज अपने घर सकुशल लौट है। दक्षिण अफ्रीका के कैमरून अपने घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों में सर्वाधिक अठारह मजदूर बोकारो जिले के, चार गिरिडीह एवं पांच हजारीबाग जिले के श्रमिक शामिल हैं। 
 

Related Post