पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी

various

पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी 

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधित अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थलों पर योगदान देने के लिए कहा गया है।

पूर्वी सिंहभूम जिलाबल के निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानान्तरित करते हुए नाम के सामने अंकित प्रतिष्ठान में पदस्थापित किया जाता है। साथ ही निर्देश दिया जाता है कि अविलम्ब नव-पदस्थापन स्थल पर योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

पु०नि० सुरेश प्रसाद को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से पुलिस निरीक्षक, जादुगोड़ा अंचल में स्थानांतरित किया गया है। पु०नि० दिलीप कुमार यादव को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से पुलिस निरीक्षक, टेल्को (गोबिन्दपुर) अंचल में स्थानांतरित किया गया है। पु०नि० मनोज कुमार गुप्ता को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से पुलिस निरीक्षक, धालभूमगढ़ अंचल में स्थानांतरित किया गया है। पु०नि० संजय जनक मूर्ति को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से पुलिस निरीक्षक, मुसाबनी अंचल में स्थानांतरित किया गया है। पु०नि० बैजनाथ कुमार को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से पुलिस निरीक्षक, घाटशिला अंचल में स्थानांतरित किया गया है। पु०नि० चन्दन कुमार को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से व्यवहार न्यायालय, जमशेदपुर सुरक्षा प्रभारी एवं SIPU प्रभारी में स्थानांतरित किया गया है। पु०नि० प्रशांत कुमार को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से पुलिस निरीक्षक, सी०सी०आर० साकची में स्थानांतरित किया गया है। पु०नि० शंकर कुमार को पुलिस केन्द्र, जमशेदपुर से यातायात थाना पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, साकची में स्थानांतरित किया गया है।

उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post