201 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन-मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

various

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुवा गोली कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, 201 करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

चाईबासा।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी स्थित गुवा गोली कांड के शहीदों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा -सह - परियोजनाओं का शिलान्यास- उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने शहीद स्थल में माल्यार्पण कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री द्वारा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने 201 करोड़  83 लाख  6  हज़ार   547 रुपए की लागत से 96 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसमें 153 करोड़ 33 लाख 3 हज़ार 847 रुपए की 77 योजनाओं की नींव रखी गयी, वहीं 48 करोड़ 50 लाख 2 हज़ार 650 रुपए की 19 योजनाओं का उद्घाटन हुआ। इसके साथ लाभुकों के बीच 103 करोड़ 41 लाख 80 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियां बांटी गई।

मुख्यमंत्री का संबोधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड हमेशा से वीरों की धरती रहा है और आदिवासी मूलवासी अपने संघर्ष और ताकत से अपना अधिकार लेते हैं। उन्होंने कहा कि 2019 में सरकार गठन के बाद भी कोरोना और सुखाड़ जैसी चुनौतियों के बीच विकास को रफ्तार दी गई।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की, जिनमें प्रत्येक परिवार को प्रति वर्ष एक लाख रुपए देने और बेटियों के सशक्तिकरण के लिए झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना शामिल हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार पर झारखंड को दरकिनार करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य पर एक लाख 36 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज है, जिसके मिलने से झारखंड की दशा और दिशा बदल जाएगी।

Related Post