रैफ 106वीं बटालियन ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, 'हर घर तिरंगा' का संदेश दिया

various

रैफ 106वीं बटालियन ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, 'हर घर तिरंगा' का संदेश दिया

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर । सुंदरनगर स्थित रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) की 106वीं बटालियन ने मंगलवार को "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के तहत भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली रैफ कैम्प परिसर से निकल कर सुंदरनगर एवं आस-पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर रैफ कैम्प में लौटकर समाप्त हुई।इस विशेष आयोजन का नेतृत्व रैफ 106वीं बटालियन के कमांडेंट राजीव कुमार के निर्देशन में किया गया।

देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति का संदेश

प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय जनता को बाइक रैली निकाल कर देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान तिरंगा बाइक रैली में शामिल रैफ के जवान भारत माता का उद्घोष करते हुए लोगों में जोश और उत्साह भरा। रैली का मुख्य उद्देश्य 'हर घर तिरंगा' का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था।

कमांडेंट ने दिया तिरंगे के साथ सेल्फी लेने का संदेश

कमांडेंट राजीव कुमार ने इस अवसर पर सभी को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर 'हर घर तिरंगा' पोर्टल पर अपलोड करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इस पहल को भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए एक अभिनव और रचनात्मक दृष्टिकोण के रूप में वर्णित किया।

अधिकारियों और जवानों ने किया सहयोग

तिरंगा बाइक रैली में द्वितीय कमान अधिकारी शैलेन्द्र कुमार, विवेक कुमार, सीएमओ (एसजी) डॉ. अश्वनी कुमार, उप कमांडेंट नागेन्द्र सिंह, उप कमांडेंट मनीषा पाठक, सहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान और महिला कार्मिक शामिल थे।

Related Post