नहीं रहे मॉर्डन स्कूल का साबका सचिव महेंद्र सिंह

various

 नहीं रहे मॉर्डन स्कूल का साबका सचिव महेंद्र सिंह, निशान सिंह ने जताया शोक, शनिवार को होगी अंतेष्टि 

 न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता
जमशेदपुर।गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के अंतर्गत चलने वाले अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय मॉर्डन स्कूल का साबका (पूर्व) सचिव व सिख समाज से संबंधित वस्तुओं की एकमात्र दुकान 52 नंबर शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी स्वर्गीय वसावा सिंह के ज्येष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह  का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
गुरुवार को गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, साकची के प्रधान सरदार निशान सिंह ने समूह साकची कमिटी की ओर से दुःख व्यक्त कर शोक जताते हुए इसे अपूर्णीय क्षति बताया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय महेंद्र सिंह अपने पीछे भरपुरा परिवार छोड़ कर गए हैं। उनकी दो पुत्रियों के विदेश से वापसी उपरांत उनके अंतिम संस्कार के लिए 14 सितम्बर, शनिवार को सुबह 10:00 बजे काशीडीह स्थित उनके आवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। 
अंतिम यात्रा साकची गुरुद्वारा साहिब होकर स्वर्णरेखा घाट पहुंचेगी जहाँ उनके पार्थिव शरीर की अंतेष्टि की जाएगी। स्वर्गीय महेंद्र सिंह जी साकची गुरुद्वारा कमेटी द्वारा संचालित इंग्लिश मीडियम स्कूल मॉडर्न स्कूल के लम्बे अरसे तक सचिव रह चुके हैं।

Related Post