कांवरियों से भरी एक बस पलटी-सभी कांवरिया सुरक्षित, कांवरिया बाबाधाम से लौट रहे थे रांची

various

कांवरियों से भरी एक बस पलटी, सभी कांवरिया सुरक्षित, कांवरिया बाबाधाम से लौट रहे थे रांची

गिरिडीह। बाबा भोले नाथ की नगरी बाबाधाम देवघर से जलाभिषेक कर राँची लौट रहे शिवभक्तों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना बुधवार अहले सुबह रांची-दुमका मुख्य मार्ग पर गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के नीमाटांड़ के पास घटित हुई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं बस पर सवार कुछ कांवरियों को मामूली चोटें आई हैं।

घटना के बाद कुछ देर के लिए घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया गया कि बस चालक रात भर जागा हुआ था और अहले सुबह बस लेकर निकल गया। लेकिन रास्ते मे नींद के कारण उसकी आंख झपक गयी। जिस कारण बस से उसने नियंत्रण खो बैठा और बस पलट गई।

बस के पलटने से कैबिन में बैठे कुछ यात्रियों को हल्के-फुल्के चोट लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस व प्रशासन के लोग घटना स्थल पर पहुंच राहत व बचाव कार्य में जुट गये। सभी घायलों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार करा उन्हें उनके घर भेज दिया गया है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बस को भी क्रेन की मदद से उठा लिया गया है।

Related Post