रांची में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह, सम्मानित किए गए पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी

various

रांची में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह, सम्मानित किए गए पुलिस पदाधिकारी और कर्मचारी

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची : रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय सभा कक्ष में अपराध गोष्ठी सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। उक्त अपराध गोष्टी में ग्रामीण क्षेत्र के सभी पुलिस उपाधीक्षक /पु0नि0 एवं थाना/ओपी प्रभारी उपस्थित हुए । 
              
गोष्ठी के प्रारंभ में  विगत माह में दिए गए निर्देशों की समीक्षा बारी- बारी सभी थाना प्रभारी से की गई।  आगामी माह के लिए अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिए गए।
               

NBW वारंट का ससमय निष्पादन करते हुए न्यायालय को सूचित करना, लंबित पासपोर्ट का सत्यापन, UD कांडों की समीक्षा, कांड की समीक्षा के दौरान तकनीकी शाखा से टेक्निकल सहयोग लेना,  विगत 1 वर्षों में जेल से छूटे अपराधकर्मियों का सत्यापन, संपत्तिमूलक कांडों के उद्भेदन, जुआ/ शराब के अड्डेबाजी पर छापामारी, अनुसंधान नियंत्रण में छिनतई, रेप, पोक्सो, चोरी, लुट एवं यू0डी0 कांडों की समीक्षा करते हुए उसके निष्पादन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।

       अंत में बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों जिनमें पुलिस अवर निरीक्षक अभय कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार पांडे , सहायक अवर निरीक्षक प्यारेलाल साहू,  सहायक अवर निरीक्षक दीपक कुमार पासवान,  आरक्षी 944 प्रमोद कुमार दास, आरक्षी 1773 मनोरंजन कुमार, आरक्षी 507 आकाश कुमार चौबे, आरक्षी 3195 रवि कुमार सिंह, आरक्षी 573 मनमोहन उरांव , आरक्षी 1534 रोशन कुमार‌ एवं आशु सहायक अवर निरीक्षक सिंपी कुमारी  को मनोबल ऊंचा बनाए रखने हेतु पुरस्कृत किया गया तथा कांड के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को प्रदर्शन में सुधार का निर्देश दिया गया।

Related Post