सोन नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद 10 लोगों का सफल रेस्क्यू

various

पलामू: सोन नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद 10 लोगों का सफल रेस्क्यू, हुसैनाबाद पुलिस ने की माइकिंग द्वारा सावधान रहने की अपील

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

पलामू: सोन नदी के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी के चलते हुसैनाबाद पुलिस द्वारा लगातार माइकिंग कराई जा रही है, जिसमें लोगों से सोन नदी से दूरी बनाए रखने की अपील की जा रही है। इसी बीच सोन नदी के डीला क्षेत्र में फंसे 10 लोगों को देवरी ओपी पुलिस और स्थानीय नाविकों की सहायता से सफलतापूर्वक बचाया गया है।

रेस्क्यू किए गए लोगों में गीता देवी, मालती देवी, सीमा देवी, पूनम देवी, गुलाबी देवी, विनोद चौधरी, कबूतरी देवी, विश्वनाथ चौधरी, और दो बच्चे राजू कुमार (7 वर्ष) और शिवानी कुमारी (5 वर्ष) शामिल हैं। सभी लोग देवरीकला थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया और स्थानीय लोगों से अपील की है कि नदी के आसपास जाने से बचें, क्योंकि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार:

वर्ष 2024 में अब तक 18 सितंबर सुबह 8:30 बजे तक कुल 1314 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष 2023 में इसी अवधि के दौरान 601 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। इस वर्ष पलामू में 118% अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जो नदी के जलस्तर में वृद्धि का मुख्य कारण है।

जनता को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post