*धरने पर बैठे निगम कर्मचारियों से आदित्य विक्रम जयसवाल की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का आश्वासन*

various

*धरने पर बैठे निगम कर्मचारियों से आदित्य विक्रम जयसवाल की मुलाकात, समस्याओं के समाधान का आश्वासन*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता 

रांची। आज झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने खटाल के समीप वेजिटेबल मार्केट में धरने पर बैठे निगम कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं और चिंताओं को सुना और उनकी स्थिति को समझा।

मुलाकात के दौरान, निगम कर्मचारियों ने शिकायत की कि उन्हें समान वर्ग- समान वेतन के अनुसार भुगतान नहीं किया जा रहा है और वर्तमान महंगाई के बावजूद उनके वेतन में कोई वृद्धि नहीं की गई है, जो मात्र 350 रुपए है। इसके कारण उनके परिवारों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और उनकी रोज़ी-रोटी में काफी कठिनाई आ रही है।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि उनके हालात चिंताजनक हैं और उनकी समस्याओं का समाधान अनिवार्य है ताकि शहर में व्यवस्था बनी रहे और धरना जल्द समाप्त हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे नगर आयुक्त से मिलकर कर्मचारियों की समस्याओं से उन्हें अवगत कराएंगे।

जयसवाल ने मांग की कि निगम कर्मचारियों को समान वर्ग के अनुसार उचित वेतन दिया जाए, वेतन में वृद्धि की जाए, और उन्हें मुफ्त बीमा और आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने कर्मचारियों के बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाने की व्यवस्था करने, 26 दिनों के बजाय पूरे 30 दिनों का वेतन देने और 10 साल से काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी नौकरी देने की भी मांग की।

आदित्य विक्रम जयसवाल ने यह भी भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार संवेदनशील है और माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अच्छे कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यक हुआ, तो वे मुख्यमंत्री से भी मिलकर इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

Related Post