*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत अंकिता महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*

various

*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत अंकिता महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व सांसद दिवंगत सुनील महतो और पूर्व सांसद श्रीमती सुमन महतो की पुत्री अंकिता महतो के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दिवंगत अंकिता का पार्थिव शरीर आज सुबह नई दिल्ली से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची लाया गया, जहां मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और इस दुख की घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करने की कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर उन्होंने शोक संतप्त परिजनों का ढाढ़स बंधाया और अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Related Post