*जमशेदपुर में गैस सिलेंडर फटने से मां और दो बच्चे झुलसे, हालत गंभीर*

various

*जमशेदपुर में गैस सिलेंडर फटने से मां और दो बच्चे झुलसे, हालत गंभीर*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुटू तेली लाइन में शुक्रवार सुबह एक दुखद हादसा हुआ। किराए के मकान में रहने वाली गौरी देवी और उनके दो बच्चे गैस सिलेंडर के फटने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा तब हुआ जब गौरी देवी खाना बना रही थीं और सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी।

गौरी देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ दाईगुटू में किराए के मकान में रहती हैं और लोगों के घरों में काम कर जीवन यापन करती हैं। खाना बनाने के लिए उनके पास एक छोटा गैस सिलेंडर था। गैस खत्म होने के बाद, उन्होंने पास की एक दुकान से सिलेंडर में गैस भरवाई थी। खाना बनाते समय सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी, जिसके कारण सिलेंडर फट गया।

इस हादसे में गौरी देवी की पीठ झुलस गई है, जबकि उनका छह साल का बेटा बाहुबली कुमार 80 प्रतिशत और दस साल का बेटा सूरज कुमार 50 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने तात्कालिक मदद प्रदान की और सभी को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

Related Post