सरिया के पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद के एकलौते पुत्र की करंट लगने से हुई मौत मचा कोहराम

various

सरिया के पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद के एकलौते पुत्र की करंट लगने से हुई मौत, मचा कोहराम


गिरिडीह। जिले के सरिया प्रखंड के पूर्व प्रमुख रामपति प्रसाद के इकलौते पुत्र रामपति प्रसन्न (20 वर्ष) की मंगलवार को करंट लगने से मौत हो गई। घटना से जहां पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पूरे गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रामपति प्रसन्न के खेत में धान रोपनी का कार्य चल रहा था। खेत में पानी कम रहने के कारण मंगलवार की शाम लगभग 3 बजे बिजली मशीन के सहारे खेत में पानी भरा जा रहा था। बिजली का तार कटा हुआ था। जिस पर रामपति प्रसन्न टेप चढ़ा रहा था। इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक रामपति प्रसन्न का मित्र राहुल पंडित ने बताया कि मृतक रामपति प्रसन्न चंडीगढ़ में रेडियोलॉजिस्ट का अंतिम वर्ष का छात्र था। वह छुट्टी बिताने अपने घर आया था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

इस हृदय विदारक घटना की सूचना पाकर बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो सहित सैकड़ो लोग उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में नागेंद्र महतो के अलावा जिप सदस्य अनूप कुमार पांडेय, रजनी कौर,  त्रिभुवन मंडल, उपेंद्र मोदी, संजय मोदी, पीयूष सिंह, सुभाष मोदी, अमरनाथ सिंह, पप्पू मोदी, अवध किशोर पांडेय, बबलू मंडल, विनोद यादव, विनोद मंडल, वीरेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद निराला, धर्मपाल महतो, संदीप पांडेय, किशुन कुशवाहा, रंजन वर्मा, आदित्य पांडेय, देवनाथ राणा, सकलदेव पंडित, जयप्रकाश वर्मा सहित काफी लोग शामिल थे।

Related Post