पलामू क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2024-पलामू जिला बना ऑल ओवर चैंपियन-आरक्षी विक्रांत दुबे बने बेस्ट फायरर

various

पलामू क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2024: पलामू जिला बना ऑल ओवर चैंपियन, आरक्षी विक्रांत दुबे बने बेस्ट फायरर

पलामू।पलामू क्षेत्रीय शूटिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन गढ़वा जिला के द्वारा किया गया था। इसका फायरिंग का कार्यक्रम बोकारो में जैप 4 के फायरिंग बट पर दिनांक 20 एवं 21 जुलाई 2024 को किया गया। इसमें पलामू, गढ़वा एवं लातेहार जिला के पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों ने भाग लिया।
पलामू जिला बना ऑल ओवर चैंपियन, लातेहार उप विजेता
शूटिंग प्रतियोगिता में पलामू जिला बल ऑल ओवर चैंपियन बना, जबकि लातेहार जिला उप विजेता बना।
आरक्षी विक्रांत दुबे को मिला बेस्ट फायरर का अवार्ड
बेस्ट फायरर का अवार्ड पलामू जिला बल के आरक्षी 1615 विक्रांत दुबे को मिला। उन्होंने फायरिंग के दौरान तीनों जिलों में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। वर्तमान में विक्रांत दुबे पुलिस मेंस एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष भी हैं।
मेडल और पुरस्कार वितरण समारोह
शूटिंग प्रतियोगिता में फायरिंग के बाद मेडल शिरोमणि का आयोजन सह प्राइज वितरण का कार्यक्रम गढ़वा पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा गढ़वा कॉन्फ्रेसिंग हॉल में किया गया। अच्छे फायरिंग करने वाले जवानों को मेडल और बेस्ट फायरर को मेडल एवं कप देकर पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही पलामू जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय ने भी जवानों का मनोबल बढ़ाया और विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं।
पलामू जिला के मेडल विजेता
पलामू जिला के तरफ से फायरिंग में अच्छा प्रदर्शन कर मेडल प्राप्त करने वालों में सहायक उप निरीक्षक अभय त्रिपाठी, हवलदार लाबोदी मरांडी, आरक्षी विक्रांत दुबे, आरक्षी रूपेश कुमार तिवारी, आरक्षी विमलेश कुमार रवि, और आरक्षी निलेश कुमार शर्मा शामिल हैं।
पलामू जिला ने ऑवरऑल चैंपियन का चमचमाती हुई कप जीता, साथ ही बेस्ट फायरर के अवार्ड के रूप में चमचमाती हुई कप पर भी पलामू जिला बल के आरक्षी विक्रांत दुबे का कब्जा रहा।

Related Post