प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए हुए रवाना

various

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण हेलीकॉप्टर से ना जाकर सड़क मार्ग से जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए है। करीब एक घंटे में पीएम मोदी जमशेदपुर पहुंच जायेंगे। इसके बाद वो यहां गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जमशेदपुर में लगातार हो रही बारिश के कारण पीएम मोदी का रोड शो का कार्यक्रम फिलहाल रद्द कर दिया गया है। जमशेदपुर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा मे शामिल चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन, अमर बाउरी और पार्टी के अन्य कई नेता मौजूद हैं।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post