उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के आंतरिक ओडिशा पर अवदाब

various

उत्तरी छत्तीसगढ़ और आसपास के आंतरिक ओडिशा पर अवदाब

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

ओड़िशा।आंतरिक ओडिशा पर अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 22 किमी प्रति घंटे की गति के साथ पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ गया, जो आज, 10 सितंबर, 2024 को 0530 बजे IST पर उत्तरी छत्तीसगढ़ और निकटवर्ती आंतरिक ओडिशा पर 21.7°N अक्षांश और 83.3° देशांतर,  झारसुगुड़ा (ओडिशा) से लगभग 90 किमी पश्चिम-दक्षिणपश्चिम, संबलपुर (ओडिशा) से 70 किमी पश्चिम-उत्तरपश्चिम, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से 120 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व और रायपुर (छत्तीसगढ़) से 170 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व, के करीब केंद्रित है। 
इसके उत्तरी छत्तीसगढ़ में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 10 सितंबर की शाम के आसपास छत्तीसगढ़ और इससे सटे पूर्वी मध्य प्रदेश पर सुस्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र (Well Marked Low Pressure Area)  में कमजोर होने की संभावना है।

Related Post