राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता की घटना पर जताया गहरा दुख, कहा- 'अब बहुत हुआ'

various

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता की घटना पर जताया गहरा दुख, कहा- 'अब बहुत हुआ'

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की घटना पर गहरी निराशा और भय व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, "बस, अब बहुत हुआ," और महिला अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आह्वान किया।

महिला अपराधों पर राष्ट्रपति की नाराजगी

राष्ट्रपति ने कहा कि वह घटना से निराश और भयभीत हैं। अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रपति ने महिला अपराधों पर रोक का आह्वान किया और कहा कि 'अब बहुत हो गया, अब समय आ गया है कि भारत महिलाओं के खिलाफ अपराधों की 'विकृति' के प्रति जाग जाए और उस मानसिकता का मुकाबला करे जो महिलाओं को 'कम शक्तिशाली, कम सक्षम, कम बुद्धिमान' के रूप में देखती है।'

समाज की मानसिकता पर सवाल

राष्ट्रपति ने समाज की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हमें महिलाओं के खिलाफ अपराधों की विकृति से निपटना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सभ्य समाज इस तरह के अत्याचारों की अनुमति नहीं दे सकता और देश को इस पर गुस्सा जाहिर करना चाहिए।

कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से पूरे देश में गुस्सा और नाराजगी का माहौल है। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी कोलकाता की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Related Post