भाजपा नेत्री सीता सोरेन पहुंची सरिया, राजदाह धाम में की भगवान शिव की पूजा अर्चना

various

भाजपा नेत्री सीता सोरेन पहुंची सरिया, राजदाह धाम में की भगवान शिव की पूजा अर्चना


गिरिडीह। सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी व सोरेन परिवार की बड़ी बहू सह भाजपा नेत्री
सीता सोरेन अपनी बेटी के साथ रविवार को गिरिडीह जिले के सरिया स्थित भगवान शिव के धाम राजदाह धाम पहुंची। सरिया के भाजपा नेताओ ने उनका पूरे गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

इस दौरान दोनों मां और बेटी श्रद्धा भाव से भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए  राज्य के सुख समृद्धि की कामना भगवान शिव से की।  भाजपा नेत्री रजनी कौर स्वयं भाजपा नेत्री सीता सोरेन और उनकी बेटी को लेकर राजदाह धाम पहुंची और पूजा अर्चना की।

पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीता सोरेन ने हेमंत सरकार पर जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि हेमंत सोरेन ने अपनी महत्वकांक्षा के लिए कोल्हान के एक बड़े आदिवासी चेहरे चंपाई सोरेन को सत्ता से हटाने में एक दिन भी नहीं लगाया। जेल से निकलते ही हेमंत सोरेन ने ऐसी साजिश रची की एक झटके में चंपाई सोरेन को कुर्सी से हटा दिया।

भाजपा नेत्री ने कहा की आए दिन रांची से लेकर पूरे राज्य में सिर्फ धांय धांय और ठांय ठांय की आवाज गूंजती है, राज्य में शांति और विधि व्यस्था से हेमंत सरकार को तो कोई मतलब नहीं रह गया है। अब जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना का सहारा लिया जा रहा है।

Related Post