*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी पत्नी और प्रदेशवासियों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं*

various

*मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी पत्नी और प्रदेशवासियों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं*

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

*रांची*: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी और प्रदेश की सभी महिलाओं को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए इस पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा, "हरतालिका तीज पर प्रदेश की सभी बहनों/माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार दांपत्य प्रेम का प्रतीक है और हमें यह याद दिलाता है कि जीवनसंगिनी का त्याग और समर्पण एक सुखी परिवार की नींव है। महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण से ही समाज मजबूत होता है।"

मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं के लिए मंगलकामना करते हुए कहा, "मेरी कामना है कि आप सभी की प्रार्थना भगवान सफल करें और आपके पारिवारिक जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें। सभी दंपतियों को पुनः हरतालिका तीज की शुभकामनाएं।"

हरतालिका तीज का पर्व मुख्य रूप से पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है, जिसमें महिलाएं उपवास रखती हैं और भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना करती हैं।

Related Post