झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका, सीएम हेमंत सोरेन रांची और कैबिनेट मंत्री यहां करेंगे ध्वजारोहण

various

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दुमका, सीएम हेमंत सोरेन रांची और कैबिनेट मंत्री यहां करेंगे ध्वजारोहण

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता 

रांची-स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची के मोरहाबादी मैदान में ध्वजारोहण करेंगे. हेमंत सोरेन कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा अपने-अपने जिले में ध्वजारोहण किया जाएगा.

स्वतंत्रता दिवस पर झारखंड के मंत्रियों द्वारा जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया जाएगा. इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने सोमवार को आदेश जारी किया. सभी उपायुक्तों को इस संबंध में संबंधित मंत्री से संपर्क कर आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है.

कैबिनेट मंत्री चंपाई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले में झंडोत्तोलन करेंगे. मंत्री रामेश्वर उरांव लोहरदगा, सत्यानंद भोक्ता चतरा, बैद्यनाथ राम लातेहार, दीपक बिरुआ पश्चिमी सिंहभूम, बन्ना गुप्ता पूर्वी सिंहभूम, इरफान अंसारी जामताड़ा, मिथिलेश कुमार ठाकुर गढ़वा, हफीजुल हसन देवघर, बेबी देवी बोकारो और दीपिका पांडेय सिंह द्वारा गोड्डा में ध्वजारोहण किया जाएगा.

Related Post