सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी कल्याण संघ का गठन

various

सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी कल्याण संघ का गठन

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर।जुबली पार्क में सेवानिवृत पुलिस अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें सभी ने सर्वसम्मति से सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारी कल्याण संघ बनाने का निर्णय लिया। यह संगठन राज्य के सभी सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों के कल्याण के साथ-साथ आम गरीब लोगों के स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक कार्यों में सहयोग और सहायता करेगा। संघ का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर बैठे उन लोगों की मदद करना है, जिन्हें आज भी शिक्षा से वंचित रखा गया है या जो किसी कारणवश अपनी पढ़ाई छोड़ चुके हैं। यह संघ उन युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगा, जो पढ़ाई की इच्छा रखते हैं और उन्हें शिक्षित करने तथा स्वरोजगार से जोड़ने में मदद करेगा।

इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए एक 5 सदस्यीय संयोजक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में कमलकिशोर जी, पी के सिंह, के एन मिश्रा, फैजल अहमद और मदन मोहन सिंह को मनोनीत किया गया है। यह संयोजक समिति पूरे प्रदेश के सभी सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों को संगठित कर उन्हें इस मुहिम में जोड़ने का कार्य करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से विष्णुदेव सिंह, आर एन शर्मा, विजय कुमार सिंह और बीके चतुर्वेदी ने भाग लिया। इस संघ के गठन से न केवल सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों का कल्याण होगा, बल्कि यह समाज में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होगा

Related Post