बाइक सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

various

तमाड़ : बाइक सवार को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत और दो गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची।तमाड़ और ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सीमावर्ती रांची टाटा रोड नागासेरेंग के पास बाइक सवार को पीछे से ट्रेलर ने टक्कर मार दी। इसमें घटनास्थल पर ही एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। वहीं दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान प्रधान मुंडा के रूप में हुई जो जोनालोग बाड़ेडीह कुचाई थाना क्षेत्र का रहने वाला था। वहीं एक घायल शंकर मुंडा टाटीबेड़ा और दूसरा लीपा मुंडा आराहांगा के रहने वाले हैं।

दोनों को एंबुलेंस 108 की मदद से तमाड़ अस्पताल भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। घायल लीपा मुंडा का एक पैर कुचल कर चूर हो गया है। वहीं शंकर मुंडा का भी पैर टूट गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। दोनों की स्थिति नाजुक है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पतकुम अस्पताल भेज दिया है। उसे कल सुबह पोस्टमार्टम के लिये सराईकला सदर अस्पताल भेजा जायेगा।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post