मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए 7 जिलों के कलेक्टर, 47 IAS-IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

various

मध्यप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए 7 जिलों के कलेक्टर, 47 IAS-IPS अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

एमपी: मोहन सरकार ने शनिवार देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल का ऐलान किया, जिसके बाद आदेश जारी कर दिया गया है. मध्यप्रदेश में शनिवार देर रात 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 7 जिलों के कलेक्टर और 7 एसपी शामिल हैं. गृह विभाग द्वारा देर रात ये आदेश जारी किया गया है.

इन 7 जिलों के कलेक्टर बदले
मध्य प्रदेश में 26 IAS अफसरों तबादला किया गया है. विदिशा, शहडोल, मंडला, राजगढ़, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, और नीमच जिले के कलेक्टरों को बदला गया है. इन जिलों में नई नियुक्ति की गई है.


इन जिलों में एसपी बदले
वहीं 21 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है, जिसमें 7 जिलों के एसपी शामिल हैं. रायसेन, मुरैना, अनूपपुर, पांढुर्णा, मऊगंज, बालाघाट, और मंदसौर जिलों में एसपी का ट्रांसफर किया गया है.

इन अफसरों का तबादला
1992 बैच के अधिकारी डीसी सागर को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी), पुलिस मुख्यालय, भोपाल बनाया गया है, वे फिलहाल शहडोल के पुलिस महानिदेशक हैं. वहीं डीसी सागर की जगह 2006 बैच के अनुराग शर्मा को शहडोल का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. पर्यावरण नियोजन एवं सामान्य संगठन के कार्यपालक संचालक के संजीव सिंह को भोपाल संभाग का कमिश्नर बनाया गया है.

देखें IAS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

IAS सचिन सिन्हा को प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल मध्य प्रदेश ग्वालियर
IAS संजीव कुमार झा को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर
IAS उमाकांत उमराव को प्रमुख सचिव श्रम विभाग
IAS सोनाली वायंगणकर को प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग
IAS संजीव सिंह को  आयुक्त भोपाल संभाग
IAS मदन विभीषण नागरगोजे  को सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर
IAS अजय गुप्ता को संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास भोपाल
IAS तन्वी सुन्द्रियाल को संचालक बजट मध्य प्रदेश भोपाल 
IAS तरूण राठी को विकअ सह आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्य प्रदेश भोपाल का अतिरिक्त प्रभार.
IAS दिनेश जैन को अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग 
IAS दीपक आर्य को मुख्य कार्यपालन अधिकारी मध्य प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण भोपाल. 
IAS तरुण भटनागर को उपसचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग
IAS केदार सिंह को कलेक्टर जिला शहडोल.
IAS सोमेश मिश्रा को कलेक्टर जिला मंडला.
IAS गिरीश कुमार मिश्रा को कलेक्टर जिला राजगढ़.
IAS विकास मिश्रा को उपसचिव योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग.
IAS आशीष वशिष्ठ को प्रबंधक संचालक मध्य प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम तथा कार्यपालक संचालक राज्य लोक सेवा अभिकरण एवं मिशन संचालक समग्र सामाजिक सुरक्षा मिशन अतिरिक्त प्रभार.
IAS डॉ. सलोनी सिडना को विकअ सह आयुक्त सह संचालक भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी भोपाल तथा कार्यपालन संचालक पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल का अतिरिक्त प्रभार.
IAS बुद्धेश कुमार वैद्य कलेक्टर को उपसचिव गृह विभाग.
IAS रोशन कुमार सिंह को कलेक्टर जिला विदिशा. 
IAS मृणाल मीणा को कलेक्टर बालाघाट.
IAS हर्ष सिंह आयुक्त को कलेक्टर डिंडौरी.
IAS हर्षल पंचोली को कलेक्टर जिला अनूपपुर.
IAS हिमांशु चंद्रा को कलेक्टर जिला नीमच. 
IAS अंशुल गुप्ता को संचालक जनसंपर्क भोपाल.
IAS अमन वैष्णव को आयुक्त नगर पालिका निगम ग्वालियर तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी ग्वालियर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार.
देखें 21 IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

IPS डी.सी.सागर, भापुसे (1992) को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, शिकायत, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
IPS अनुराग शर्मा, भापुसे (2006) को  पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन, शहडोल
IPS कृष्णावेनी देसावातु, भापुसे (2007) को उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल (सेन्ट्रल रेंज) भोपाल
IPS अमित सांघी को उप पुलिस महानिरीक्षक, ग्वालियर रेंज, ग्वालियर
IPS अतुल सिंह को उप पुलिस महानिरीक्षक, विसबल जबलपुर रेंज, जबलपुर
IPS सिद्धार्थ बहुगुणा को उप पुलिस महानिरीक्षक, खरगौन रेंज, खरगोन
IPS शैलेंद्र सिंह को सेनानी, 13वीं वाहिनी, विसबल, ग्वालियर
IPS रघुवंश कुमार सिंह को सेनानी, 5वीं वाहिनी, विसबल, मुरैना
IPS रसना ठाकुर को पुलिस अधीक्षक, जिला-मऊगंज
IPS नागेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक जिला बालाघाट तथा अतिरिक्त प्रभार सेनानी हॉकफोर्स, बालाघाट एवं सेनानी, 36वीं भारत रक्षित वाहिनी, विसबल, बालाघाट
IPS अनिल सुजानिया को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल
IPS समीर सौरभ को पुलिस अधीक्षक, जिला-मुरैना
IPS हंसराज सिंह को पुलिस उपायुक्त जोन-3 नगरीय पुलिस जिला इंदौर
IPS जितेंद्र सिंह पंवार को पुलिस उपायुक्त, जोन-4, नगरीय पुलिस जिला भोपाल
IPS राजेश कुमार त्रिपाठी को पुलिस उपायुक्त, अपराध, नगरीय पुलिस जिला इंदौर
IPS वीरेंद्र जैन को पुलिस अधीक्षक, जिला-श्योपुर
IPS सुंदर सिंह कनेश को पुलिस अधीक्षक, जिला-पांढुर्णा
IPS पंकज कुमार पांडे को पुलिस अधीक्षक, जिला- रायसेन
IPS अंकित सोनी को पुलिस उपायुक्त, (आसूचना एवं सुरक्षा) नगरीय पुलिस जिला इंदौर
IPS मोती उर्र रहमान को पुलिस अधीक्षक, जिला- अनूपपुर
IPS अभिषेक आनंद को पुलिस अधीक्षक, जिला- मंदरसौर

Related Post