अधिवक्ता परिषद्, जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

various

अधिवक्ता परिषद्, जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर: अधिवक्ता परिषद्, जमशेदपुर इकाई की नई कार्यकारिणी की बैठक जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय के प्रथम तल्ले पर आयोजित की गई। इस बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और आगामी 16 सितंबर 2024 को रांची के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में अधिवक्ता परिषद्, झारखंड द्वारा आयोजित लोक जागरण अभियान के तहत होने वाले राज्यव्यापी सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में परिषद् के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें।

इस बैठक में संरक्षक मंडल सदस्य सुनील कुमार स्वाईन, प्रदेश उपाध्यक्ष बी.उमा कामेश्वरी, प्रदेश मार्गदर्शक मंडल एवं आउटरिच सदस्य चंद्रभूषण ओझा, अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिन्हा, उपाध्यक्ष सुब्रतो घोष, हेमंत साहू और श्रीमती रंजना श्रीवास्तव सहित अन्य प्रमुख सदस्य मौजूद थे।

महामंत्री श्रीराम सरोज, मंत्री प्रवीण कुमार, कृष्णकांत उपाध्याय, बिनोद सिंह, कोषाध्यक्ष विनय पांडे, स्टडी सर्किल प्रमुख शांतनु विश्वास, महिला प्रमुख श्रीमती विनीता सिंह, न्यायप्रवाह प्रमुख राजीव नयन ओझा और कार्यकारिणी के अन्य सदस्य जैसे महेश वर्मा, राजकुमार शर्मा, जे. आदिनारायण, शिव चक्रवर्ती, रोहित मुखर्जी, रंजीत सिंह यादव, कार्तिक डे, सलामत महतो और लूसी कच्छप भी बैठक में उपस्थित थे।

इस बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और राज्यव्यापी सम्मेलन में महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने की योजना बनाई गई।

Related Post