पोप के राजदूत लियोपोलदो जिरेल्ली का रांची में हुआ आगमन

various

पोप के राजदूत लियोपोलदो जिरेल्ली का रांची में  हुआ आगमन

रांची ।रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में पोप के राजदूत महाधर्माध्यक्ष लियोपोलदो जिरेल्ली का आगमन हुआ। एयरपोर्ट पर ही रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने आदिवासी शॉल ओढ़ाकर और फूल गुच्छा देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। 
संत मरिया महागिरजाघर, रांची में, रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद को पालियम (पोप द्वारा महाधर्माध्यक्ष को प्रदत्त अधिकार का प्रतीक) दिया जाना है। पालियम दिए जाने की धर्मविधि पोप के राजदूत महाधर्माध्यक्ष लियोपोलदो जिरेल्ली के सम्मुख पूर्ण की जानी है एवं राजदूत अपने हाथों से महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद को पालियम प्रदान करेंगे। महाधर्माध्यक्ष लियोपोलदो जिरेल्ली राज्यअथिति घोषित किए गए हैं। आज धर्मविधि संपन्न करने के पश्चात वे रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से अपराह्न 3:40 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें।

Related Post