रांची: उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और मौत, जमशेदपुर के युवक ने तोड़ा दम

various

रांची: उत्पाद सिपाही बहाली की दौड़ में एक और मौत, जमशेदपुर के युवक ने तोड़ा दम

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची।राजधानी रांची में उत्पाद सिपाही भर्ती की दौड़ में एक और अभ्यर्थी की मौत हो गई है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस इस्ट प्लांट बस्ती कंचन निवासी मुरामुल्ला सुरैया उर्फ बाला, जो भर्ती प्रक्रिया में दौड़ पूरी करने के बाद बीमार पड़ गए थे, ने रांची के रिम्स अस्पताल में आज सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली।

दौड़ के बाद बिगड़ी तबीयत:

जानकारी के अनुसार, मुरामुल्ला सुरैया 11 सितंबर की रात अपने साथियों के साथ रांची पहुंचे थे, जहां 12 सितंबर को उन्हें उत्पाद विभाग की सिपाही भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक योग्यता परीक्षा में शामिल होना था। गुरुवार सुबह 7:30 बजे उन्होंने दौड़ में भाग लिया और 52 मिनट में दौड़ पूरी की। दौड़ के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत का सिलसिला जारी:

यह पहली बार नहीं है जब इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी अभ्यर्थी की मौत हुई है। अब तक 12 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी अभ्यर्थियों की मौत के बाद सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को कुछ समय के लिए टाल दिया था। 10 सितंबर को यह प्रक्रिया फिर से शुरू हुई, लेकिन लगातार हो रही मौतों के कारण यह प्रक्रिया एक बार फिर विवादों में है।

सरकार और प्रशासन पर सवाल:

भर्ती प्रक्रिया के दौरान हो रही इन मौतों ने प्रशासन और सरकार की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दौड़ में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल को लेकर गंभीर चिंताएं जाहिर की जा रही हैं।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post