जमशेदपुर: 15 और 16 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी नो एंट्री

various

जमशेदपुर: 15 और 16 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक रहेगी नो एंट्री

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

जमशेदपुर: रविवार और सोमवार, यानी 15 और 16 सितंबर को जमशेदपुर शहर में सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान शहर में भारी वाहनों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा, और केवल रात 11 बजे के बाद ही इन वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी। इस संदर्भ में गुरुवार को उपायुक्त, एसएसपी और ट्रैफिक डीएसपी ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी किए हैं।

15 सितंबर को यातायात प्रतिबंध

15 सितंबर को सुबह 6 बजे से परसुडीह से जुगसलाई और बिष्टुपुर जाने वाले मार्गों पर आम जनता के लिए मोटरसाइकिल, स्कूटी, टेंपो, कार और बस जैसे हल्के वाहनों का भी परिचालन बंद रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की समाप्ति के बाद, दोपहर लगभग 4 बजे के बाद ही इन मार्गों पर वाहनों को गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

वैकल्पिक मार्ग की जानकारी

इस दौरान, परसुडीह से बिष्टुपुर और साकची जाने वाले लोगों को परसुडीह बाजार से सलगाझुड़ी या बारीगोड़ा के रास्ते जेम्को होकर साकची जाना होगा। वहीं, पोटका से बिष्टुपुर और मानगो जाने वाले लोगों को सरायकेला से आदित्यपुर टोल ब्रिज और मरीन ड्राइव के रास्ते से गुजरना पड़ेगा। यह जानकारी ट्रैफिक डीएसपी संजय सिंह ने दी है।

इससे शहर के विभिन्न हिस्सों में यातायात के सुचारु संचालन और प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

 

 

Related Post