उत्पाद सिपाही भर्ती में 1 लाख 31 हजार 17 अभ्यर्थी सफल, 10 सितंबर से बहाली शुरू

various

उत्पाद सिपाही भर्ती में 1 लाख 31 हजार 17 अभ्यर्थी सफल, 10 सितंबर से बहाली शुरू 

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता    

झारखंड : उत्पाद सिपाही भर्ती प्रक्रिया में महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए हैं। एडीजी आरके मल्लिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब तक 1 लाख 31 हजार 17 अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए सफल हुए हैं। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर से उत्पाद सिपाहियों की बहाली भी शुरू हो जाएगी।

कुल आवेदन और सफल अभ्यर्थियों की संख्या

मल्लिक के अनुसार, इस भर्ती के लिए कुल 5 लाख 13 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से 4 लाख तक के रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों की दौड़ पूरी हो चुकी है। इस दौड़ में 1 लाख 87 हजार 704 लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 1 लाख 31 हजार 17 अभ्यर्थी सफल रहे। अब शेष 1 लाख 13 हजार अभ्यर्थियों की दौड़ बाकी है।

दौड़ का नया कार्यक्रम और पलामू में बदलाव

एडीजी ने बताया कि अब प्रतिदिन 3 हजार लोगों को दौड़ में शामिल किया जाएगा। जिनकी दौड़ 3 सितंबर को होनी थी, उन्हें 10 और 11 को दौड़ाया जाएगा। वहीं, जिनकी दौड़ 4 सितंबर को थी, वह 12 और 13 को दौड़ में हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही, पलामू के चियांकी में होने वाली दौड़ रद्द कर दी गई है। पलामू के शेष अभ्यर्थियों की दौड़ 19 और 20 सितंबर को छह अन्य केंद्रों पर होगी।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचनाएं

मल्लिक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी कि वे अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। उन्होंने कहा कि अब सुबह 9 बजे के बाद दौड़ नहीं होगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले अभ्यर्थियों के लिए सेंटर पर ऑक्सीजन और बीपी नापने की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

Related Post