आज, 15 सितंबर को 0530 बजे IST पर आधारित राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 8: गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित गहरा अवदाब

various

आज, 15 सितंबर को 0530 बजे IST पर आधारित राष्ट्रीय बुलेटिन संख्या 8: गंगीय पश्चिम बंगाल पर स्थित गहरा अवदाब

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची।गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर स्थित गहरे अवदाब धीरे-धीरे पश्चिम की ओर 8 किमी/घंटा  की गति से गत 6 घंटों के दौरान बढ़ा है और 15 सितंबर 2024 को सुबह 0530 बजे (IST) के आसपास उसी क्षेत्र के करीब, अक्षांश 22.6° N और देशान्तर 88.0°E के पास स्थित है। यह कोलकाता (पश्चिम बंगाल) के पश्चिम उत्तर पश्चिम में लगभग 40 किमी, बांकुरा (पश्चिम बंगाल) के पूर्व दक्षिण पूर्व 130 किमी, जमशेदपुर (झारखंड) के पूर्व में 190 किमी और रांची (झारखंड) के पूर्व दक्षिण पूर्व 290 किमी के करीब स्थित है।                                  

इसके धीरे-धीरे, लगभग गंगीय पश्चिम बंगाल क्षेत्र में पश्चिम की ओर बढ़ने और आज, 15 सितंबर की दोपहर तक गहरे अवदाब की अपनी तीव्रता बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद, यह झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में लगभग पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा और अगले 24 घंटों के दौरान धीरे-धीरे कमजोर होकर एक अवदाब में बदल जाएगा

गहरा अवदाब की निरंतर निगरानी कोलकाता में डॉप्लर मौसम रडार द्वारा की जा रही है।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post