झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'करम पूर्व संध्या' का भव्य आयोजन

various

झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में 'करम पूर्व संध्या' का भव्य आयोजन

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची: केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में 9 सितंबर 2024 को 'करम पूर्व संध्या' का भव्य और सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया| इस मौके पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए गए, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए। छात्र-छात्राओं ने अपनी कला और संगीत की प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से आए अतिथि कलाकारों ने भी अपनी कला का बेजोड़ प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया जिसमें मांडर कॉलेज, मांडर, के.ओ. आदिवासी हॉस्टल, करम टोली, रांची एवं रातू कुम्बटोली के खोड़हा उपस्थित रहे|

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डी.एस.पी.एम.यू. के पूर्व कुलपति माननीय सत्य नारायण मुंडा उपस्थित रहें, जिन्होंने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सांस्कृतिक धरोहर को सराहते हुए करम व उसमे होने वाली पूजा का महत्व बताया।उन्होंने कहा कि, ऐसे आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं को सहेजने और बढ़ावा देने का मौका मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों के उत्साह और प्रतिभा की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की |

समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक डॉ. अनुराग लिंडा, डॉ. सीमा ममता मिंज, डॉ. तुलसी दास मांझी, डॉ. रमेश उरांव, डॉ. निर्मली बोर्डोली एवं डॉ. अमृत कुमार उपस्थित थे।  कार्यक्रम को सफल बनाने मे सुमित उरांव, विवेकानंद उरांव, ऋतु रानी उरांव,नारायण चला भगत, निकिता पहन एवं आदिवासी विद्यार्थी सांस्कृतिक समूह के सभी विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई| कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ करम पूर्व संध्या का समापन हुआ।

Related Post