मोदी सरकार का रांची को एक और उपहार-4473 करोड़ से बनेगी हाई स्पीड सड़क-रायपुर रांची कॉरिडोर को मिलेगी नई गति

various

मोदी सरकार का रांची को एक और उपहार।

4473 करोड़ से बनेगी हाई स्पीड सड़क, रायपुर रांची कॉरिडोर को मिलेगी नई गति।

केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी के बाद रक्षा राज्यमंत्री ने पीएम मोदी को कहा : धन्यवाद

रांची। 4473 करोड़ की लागत से रायपुर-रांची कॉरिडोर के पत्थलगांव से गुमला के बीच 137 किलोमीटर 4 लेन एक्सेस नियंत्रित राष्ट्रीय हाई स्पीड सड़क को मंजूरी दी गई। यह मंजूरी आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मिली है। इसकी जानकारी देते हुए रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने बताया कि यह कॉरिडोर औद्योगिक क्षेत्र और खनन क्षेत्र को जोड़ने वाला कॉरिडोर है। जहां दोनों ही राज्यों के विकास के नए अवसर सृजित होंगे। इस कॉरिडोर के माध्यम से गुमला, लोहरदगा, रायगढ़, कोरबा और धनबाद के खनन क्षेत्र के साथ रायपुर, दुर्ग और बोकारो के औद्योगिक क्षेत्र जुड़ सकेंगे।
इसके अलावे मछली पालन, मेगा फूड पार्क, स्पेशल इकोनॉमिक जोन सहित 9 आर्थिक विकास के क्षेत्र यहां से जुड़ेंगे। चार महत्वाकांक्षी जिलों के विकास में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। झारखंड और छत्तीसगढ़ के व्यावसायिक और सांस्कृतिक रिश्तों को भी मजबूती प्रदान करेगी।
कॉरिडोर से जुड़े इस हाई स्पीड सड़क की स्वीकृति के लिए रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार प्रकट किया है।

Related Post