केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से रांची की दो बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं की मिली स्वीकृति

various

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से रांची की दो बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं की मिली स्वीकृति

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ का एक और प्रयास सफल रहा । केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के प्रयास से रांची की दो बहुप्रतीक्षित रेल परियोजनाओं की स्वीकृति मिली है। लोधमा पिस्का  लिंक लाइन जो 17.2 किलोमीटर का है ।
साथ ही  इलू  सिल्ली बाईपास लाइन भाया मुरी जंक्शन तक 5.9किलोमीटर तक इसका टेंडर हो चुका है, जिसकी कुल लागत 3.40 करोड़ रूपया है। जल्द ही इसका शिलान्यास कर जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा इलू सिल्ली  रेल लाइन बन  जाने से यात्रियों को समय की बचत होगी। मंत्री श्री सेठ ने इस कार्य के लिए   केंद्रीय  रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।

Related Post